फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के टैक्स कलेक्टर की  दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Wed, 13 Sep 2017 09:44 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरहा खुर्द मोड़ के पास स्थित पान की दुकान पर खड़े नगर पालिका के टैक्स कलेक्टर को बाइक सवार दो युवकों ने दौड़ाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक पीले रंग की अपाची बाइक पर बैठकर फरार हो गए। गंभीर हालत में टैक्स कलेक्टर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो हत्यारे कैमरे में कैद दिखे। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहा खुर्द निवासी इबरार अहमद (52) नगर पालिका में टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अबरार बाइक से ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। वह घरहा खुर्द मोड़ के पास स्थित एक पान की दुकान पर बाइक खड़ी कर पान ले रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंच गए। अबरार दोनों युवकों को पहचानते थे। लिहाजा वे पान की दुकान से भागने लगे तभी एक लाल रंग की शर्ट पहने युवक ने इबरार को दौड़ाकर उनके सिर में पीछे से गोली मार दिया। गोली लगते ही इबरार नाली के पास गिर पड़े।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से प्यारे पट्टी की ओर फरार हो गए। आस-पास के लोग घटना की सूचना पुलिस को देते हुए तत्काल इबरार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही एसपी अमित वर्मा, सीओ सिटी श्यामदेव और स्वॉट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो हत्या में शामिल दोनों युवक दिखाई पड़ गए। नगर कोतवाल एसके मिश्र ने बताया कि मृतक के बेटे नूर मोहम्मद उर्फ आजाद की तहरीर पर जावेद निवासी गुंदापुर, अफसर अहमद, अहीब अहमद निवासी सिरवारा थाना गोसाईगंज और मुसीद अहमद निवासी भुलकी थाना कोतवाली देहात के साथ सही दो अज्ञात के खिलाफ हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें