फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाया मोबाइल  मिला पत्थर का टुकड़ा

Fri, 21 Apr 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
ग्राहक में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग की एक कंपनी से मोबाइल खरीदने वाला एक युवक ठगी का शिकार हो गया। 9450 रुपये का मोबाइल बुक कराने के बाद पहुंचे कोरियर के पैकेट को खोलने पर उसमें मोबाइल की जगह पत्थर का टुकड़ा मिला। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की हैै।    
विज्ञापन


  
कोतवाली नगर क्षेत्र के महुअरिया निवासी अनिल यादव ने बीते दिनों एक ऑनलाइन शॉपिंग की साइट पर 9450 रुपये का मोबाइल बुक करवाया था। मोबाइल बुक कराने के बाद बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर कंपनी की ओर से डिलीवरी देने का मैसेज आया। शुक्रवार को अनिल के पास कोरियर पहुंचा। कोरियर को 9450 रुपये का भुगतान करने के बाद उन्होंने जब मोबाइल का पैैकेट खोला तो डिब्बे में पत्थर का टुकड़ा निकला।  

पीड़ित ने कोरियर कंपनी वालों से पूछताछ की तो पता चला कि जो प्रोडक्ट दिया जाता है वह कंपनी की सील मार्क पर ही संबंधित व्यक्ति के पास तक पहुंचा दिया जाता है। पैकेट के भीतर के सामान की कोई जिम्मेदारी कोरियर कंपनी की नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें