फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोईरीपुर कांड में घायल चौथे युवक की भी मौत

Sun, 11 Oct 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरीपुर टाउन एरिया के पंत नगर मोहल्ले में चार दिन पूर्व हुए ट्रिपल मर्डर में घायल चौथे युवक की भी रविवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। मौत की सूचना पहुंचते ही कोइरीपुर बाजार बंद हो गया जबकि परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर के पंतनगर मोहल्ले में बीते बुधवार की शाम बांके से किए गए हमले में सरफुद्दीन के छोटे बेटे जावेद और भतीजे जौहर व गौहर की मौत हो गई थी जबकि सरफुद्दीन का बड़ा बेटा मैनुद्दीन (30) और पत्नी अमीना बानों गंभीर रूप से घायल हुए थे।

दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। रविवार को ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मैनुद्दीन की भी मौत हो गई। मैनुद्दीन की मौत की सूचना जैसे ही कोइरीपुर टाउन एरिया पहुंची तो दुकानें बंद हो गई। पीड़ित के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
चांदा। ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने मृतक जावेद के पिता सरफुद्दीन की तहरीर पर लईक पुत्र खलील निवासी शास्त्रीनगर और मोहम्मद उमर निवासी कस्बा कोइरीपुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ हत्या आरोपी नहीं लगे हैं। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें