फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिकपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 12 Jul 2016 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी फरीद (28) पुत्र सलीम मुंबई में काम करता है। बीते दिनों फरीद गांव आया था। सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे फरीद खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में फरीद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन फरीद को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फरीद ने हमलावरों की पहचान की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें