फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक से घर लौट रहे बीडीसी सदस्य पर हमला

Tue, 12 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पीएचसी बढ़नी में घायल राजू उर्फ राजकुमार का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बढ़नी। ब्लॉक कार्यालय से घर लौट रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य पर मंगलवार की दोपहर कुछ लोगों ने मधवानगर नहर के पास हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पिटाई के बाद बाइक से कुचलने की भी कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन साथी फरार हो गए। घायल बीडीसी सदस्य को बढ़नी पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमले का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बढ़नी विकासखंड के खैरी उर्फ शीतलप्रसाद ग्राम पंचायत निवासी राजू उर्फ राजकुमार (29) क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। मंगलवार को वह किसी काम से ब्लॉक कार्यालय आए थे। दोपहर वापस लौट रहे थे, इस बीच मधवानगर नहर के पास पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
पहले लात-घूंसों से पिटाई की, फिर लाठी-डंडे से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने बीडीसी सदस्य को बाइक से कुचलने की भी कोशिश की। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बढ़नी चौकी पुलिस को दी। कुछ ही देर में चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित, कांस्टेबल अमरनाथ यादव व अनिल कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल बीडीसी सदस्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढनी लाया गया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान भी दर्ज किया। बीडीसी सदस्य ने हमले के पीछे जमीनी विवाद को कारण बताया है। चौकी इंजार्च हरिनारायण के मुताबिक पकड़े गए हमलावरों ने अपना नाम ढेबरुआ थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव निवासी राजेंद्र व मिश्रौलिया निवासी निजाम बताया है। उनके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें