साइबर क्राइम के जरिए ठगों ने एक युवक के बैंक अकाउंट से 27 हजार तीन सौ 32 रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खंडौरा तिलोकपुर निवासी प्रदीप तिवारी का विजेथुआ राजापुर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में अकाउंट है। बीते दो अक्तूबर से तीन अक्तूबर के बीच साइबर ठगों ने उनके अकाउंट से 27 हजार तीन सौ 32 रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली।
इसकी जानकारी होने पर प्रदीप तिवारी ने सोमवार को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।