फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर युवती से डेढ़ वर्ष तक रेप

Fri, 18 Dec 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली जिले के युवक ने पीपरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक दुराचार किया। आठ दिन पूर्व युवक ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी के बाद थाने पहुंची युवती ने तहरीर देकर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की लेकिन पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। मामले की शिकायत मिलने पर एएसपी ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। युवती ने एएसपी टीएन त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया। युवती का कहना था कि गांव खजुरी कटरा थाना गदागंज जिला रायबरेली के रहने वाले एक युवक ने 22 मई 2014 को उसे घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक ने न सिर्फ उसके साथ शादी का वादा किया बल्कि सुल्तानपुर जाकर शादी का शपथ पत्र भी बनवाया। इसके बाद जल्द ही घर ले जाने की बात कहकर वह उसके साथ डेढ़ वर्ष तक दुराचार करता रहा।

 युवती ने बताया कि युवक ने बीते नौ दिसंबर को दूसरी युवती से शादी रचा ली। इसकी जानकारी होने के बाद वह पीपरपुर थाने जाकर एसओ से मिली और मामला दर्ज करने की मांग की। बावजूद इसके पुलिस बीते सात दिनों से उसे केस दर्ज करने के नाम पर थाने के चक्कर लगवा रही है। युवती की शिकायत पर एएसपी ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने और युवती का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें