फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से जेवरात लूटे पति को मारी गोली

Thu, 10 Dec 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने रिश्तेदारी से घर जा रहे बाइक सवार दंपती से जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर पति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन



धम्मौर थाना क्षेत्र के खोकीपुर गांव निवासी यसीर अहमद (30) पुत्र मिर्जा अजीज बेग बृहस्पतिवार की शाम अपनी पत्नी मैसर जहां के साथ हरखपुर रिश्तेदारी गए थे। दंपती देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि रास्ते में कुड़वार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद रजबहा के पास पहुंचे थे कि तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। दंपती जब तक कुछ समझते दो युवक मैसरी बेगम से सोने के जेवरात छीनने लगे।

यसीर अहमद ने लूट का विरोध किया तो एक युवक ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही यसीर जमीन पर गिर पड़ा। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों युवक बाइक से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने यसीर अहमद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें