फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद  में मारपीट, आगजनी

Sun, 19 Mar 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गांव में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के वारी गांव में दो दिन पूर्व क्रिकेट के दौरान हुए बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। रविवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। भीड़ ने दो छप्पर जला दिए। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी, एएसपी समेत कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।  
विज्ञापन



दोस्तपुर थाना क्षेत्र के वारी गांव में पिछले शुक्रवार को क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान गांव के राजेश सिंह (50) के पुत्र आशु का गांव के ही लाल बहादुर खां के पुत्र अयूब उर्फ शीबू से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह लाल बहादुर खां छह-सात लोगों के साथ राजेश की दुकान पर पहुंच गया। आरोप है कि लाल बहादुर के पक्ष के लोगों ने राजेश की पिटाई शुरू कर दी।

शोर-शराबा सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गए। इसके बाद राजेश के चचेरे भाई विनय सिंह व अन्य लोग लाल बहादुर के दरवाजे पर जा पहुंचे। इस बीच दोनों पक्षों के  बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। हालांकि कोई जख्मी नहीं हुआ। इसी बीच लाल बहादुर के घर के सामने रखे छप्पर में कुछ लोगों ने आग लगा दी।  दोस्तपुर थाने की पुलिस ने प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना पर एसपी पवन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कादीपुर योगेंद्र कुमार समेत अन्य कई थानों की फोर्स वारी गांव जा पहुंची। बवाल करने वाले करीब 10 लोगों को दोस्तपुर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष दोस्तपुर आरपी ओझा ने बताया कि राजेश की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें