फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही बच्ची को कार ने रौंदा

Sat, 15 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां के साथ पांडेय बाबा बाजार पहुंची एक बच्ची को कार ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन बच्ची को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बृजवारी गांव निवासी जय प्रकाश विश्वकर्मा की पत्नी सुमित्रा शनिवार को सात वर्षीय बेटी मोनिका को लेकर मायके कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगूपुर गांव गई थी।

दोपहर बाद सुमित्रा बेटी मोनिका को लेकर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित पांडेय बाबा बाजार आई थी। इस बीच मोनिका सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मोनिका को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में मोनिका की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें