आबकारी टीम ने शुक्रवार देर शाम व शनिवार को छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। 90 किग्रा लहन भी बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
गौरतलब है कि त्यौहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग ने छापेमारी अभियान शुरू कर रखा है।
आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा व अतुल कुमार राय ने शुक्रवार देर शाम व शनिवार को जहांगीरगंज ब्लॉक के कम्हरिया, मदैनिया, देवारा व साबितपुर आदि गांवों में छापेमारी की। पूरी कार्रवाई में 40 लीटर कच्ची शराब व 90 किग्रा लहन बरामद हुआ।
अवैध कारोबार में लिप्त दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई। टीम ने टांडा सर्किल में चल रही सरकारी ताड़ी की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि यदि किसी तरह की गड़बड़ी का मामला सामने आया तो कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी।