फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक से अभद्रता पर 42 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में प्रदर्शन के दौरान उप कृषि निदेशक के साथ की गई अभद्रता के मामले में पुलिस ने रीता सिंह जनकल्याण समिति की अध्यक्ष समेत 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संगठन से जुड़ी जगदीशपुर ब्लॉक की अध्यक्ष ने भी उप कृषि निदेशक के खिलाफ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सीडीओ कार्यालय के पास शुक्रवार को रीता सिंह जनकल्याण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह संगठन के साथ प्रदर्शन कर रही थी। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सीडीओ के कहने पर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेने पहुंचे उप कृषि निदेशक डॉ. अजय कृष्ण के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने अभद्रता की थी।

पुलिस ने उप कृषि निदेशक की तहरीर पर संगठन की अध्यक्ष रीता सिंह समेत 42 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी तरफ संगठन की जगदीशपुर ब्लॉक की अध्यक्ष कमलेश ने भी उप कृषि निदेशक पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें