फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने सिपाही को पीटा

Thu, 05 Nov 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत युवक ने एक सिपाही की बुधवार की रात पिटाई कर दी। सूचना के बाद पहुंचे अन्य सिपाहियों ने आरोपी युवक को काबू में किया। पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

धम्मौर थाने में तैनात सिपाही कैसर अब्बास रिजवी बुधवार की रात करीब नौ बजे धम्मौर बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गया था। धम्मौर बाजार में शराब के नशे में धुत धनंजय सिंह निवासी कस्बा राहगीरों के साथ बदसुलूकी कर रहा था।

सिपाही कैसर अब्बास ने उसे गाली देने से मना किया तो वह तैश में आ गया और सिपाही को बाजार में पीटना शुरू कर दिया। सिपाही की पिटाई की सूचना स्थानीय लोगों ने थाने पर दी। सूचना के बाद पहुंचे अन्य सिपाहियों ने धनंजय सिंह को काबू में कर लिया। इस बाबत एसओ धम्मौर विनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर आरोपी धनंजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें