फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बीघा जमीन के लिए दो की हत्या

Thu, 28 Jul 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गांव में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चार बीघा जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह संभई चौराहा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो पक्षों की बीच हुई फायरिंग में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि बार एसोसिएशन अमेठी के सचिव समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पाते ही डीआईजी फैजाबाद ने एसपी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। 

जामों थाना क्षेत्र के पूरे पतई (संभई) निवासी अनिरुद्ध यादव (48) का पूरे दृगट संभई निवासी राम मिलन प्रजापति से संभई चौराहे पर स्थित चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन पर कब्जा न पाने की वजह से राम मिलन ने चार बीघा जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी पूरे अलप मजरे कल्यानपुर निवासी हरिभान सिंह उर्फ फौजी (55) को दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह हरिभान सिंह उर्फ दो लग्जरी वाहनों से ट्रैक्टर लेकर विवादित भूखंड पर कब्जा करने पहुंचे थे तभी अनिरुद्ध यादव भी परिवार और दोस्तों के साथ वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई। दोनों तरफ से बंदूक, राइफल और तमंचे से फायरिंग शुरू हो गई।

फायरिंग में एक पक्ष से अनिरुद्ध यादव, चंद्रभान यादव (55), पवन कुमार सिंह उर्फ पप्पू (30) और दूसरे पक्ष से हरिभान सिंह (55), बार एसोसिएशन के सचिव रामनाथ सिंह (52), नरसिंह बहादुर सिंह (26) घायल हो गए। घायल पवन सिंह को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि अनिरुद्ध यादव की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। हरिभान सिंह, रामनाथ सिंह और नरसिंह बहादुर सिंह को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

हमले में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। डबल मर्डर की सूचना पाते ही डीआईजी फैजाबाद राकेश चंद्र साहू, एसपी अमेठी हीरालाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ भरत उपाध्याय ने बताया कि मृतक अनिरुद्ध के छोटे भाई राजकुमार यादव की तहरीर पर दीपेंद्र कुमार सिंह उर्फ विक्कू, आलोक उर्फ गोलू, नरसिंह बहादुर सिंह, हरिभान सिंह, रामनाथ सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें