फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर तोड़फोड़, कर्मचारी भागे

Sat, 27 Jun 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार की रात जवाब दे गया। ग्रामीणों ने पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। उग्र ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का गुस्सा देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भाग खड़े हुए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसओ अमेठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक ग्रामीण जा चुके थे। तहसील क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर लगा पांच एमवीए का ट्रासंफार्मर बार-बार खराब होने से आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। तीन दिन पूर्व रिपेयर होकर आया पुराना ट्रांसफार्मर दोबारा खराब हो गया।

ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर बाधित हो गई। भीषण गर्मी में आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज कुछ ग्रामीणों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। उग्र ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की, जिसमें उपकेंद्र के भवन में लगी खिड़कियों के कांच व बाहर लगी लाइटें टूट गईं।
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीणों को उग्र देख मौजूद एसएसओ अमर बहादुर, हेल्पर सत्येंद्र कुमार और लखनऊ से खराब ट्रांसफार्मर सही करने आए सुरेश यादव किसी तरह से पीछे के दरवाजे से जान बचाकर भाग निकले। सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद एसएसओ ने इसकी जानकारी दूरभाष पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व सौ नंबर पर दी। सूचना मिलते ही एसओ मोहम्मद हमीद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब तक ग्रामीण वहां से जा चुके थे।

पीठीपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता बीएन चौहान की मानें तो शुक्रवार रात उपकेंद्र पर तोड़फोड़ करने वाले लोग महराजपुर फीडर के थे। 10 बाइकों पर सवार करीब 30 लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर तोड़फोड़ की है। तोड़फोड़ में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन के बाद कोतवाली पुलिस को 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन


एसओ मोहम्मद हमीद ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर बवाल करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें