फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में उतर रहे करंट से पिता-पुत्री झुलसे

Tue, 08 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गोलाघाट इलाके में पिता-पुत्री ट्रांसफार्मर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए डंडे से उन्हें ट्रांसफार्मर से अलग कर जान बचाई। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गोलाघाट मोहल्ले में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में मंगलवार की सुबह करंट उतर रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को दी लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।

इसी बीच परमेश्वर पांडेय (35) निवासी परसागोड़री जिला गोंडा अपनी 12 वर्षीय बेटी साधना के साथ वाहन पकड़ने के लिए वहां खड़ा था। अचानक साधना का हाथ ट्रांसफार्मर से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। बेटी को करंट से बचाने के लिए पिता उसे छुड़ाने लगा तो वह भी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए डंडे से पिता-पुत्री को ट्रांसफार्मर से अलग किया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में परमेश्वर पांडेय की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें