फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहाड़ी सफाईकर्मियों ने घेरी कोतवाली

Sat, 01 Oct 2016 10:52 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
साथी की पिटाई पर भड़के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फॉगिंग के दौरान शुक्रवार की शाम अराजकतत्वों ने दिहाड़ी सफाई कर्मियों की पिटाई कर दी। विरोध करने पर फॉगिंग मशीन व टेंपो भी अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। साथी कर्मियों की पिटाई से आक्रोशित बड़ी संख्या में  दिहाड़ी सफाई कर्मचारी शनिवार को सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली नगर का घेराव किया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के निकट का  है। 
विज्ञापन



 शुक्रवार की शाम नगर पालिका में कार्यरत दिहाड़ी सफाई कर्मी प्रदीप  यादव, दीपक, राकेश, रोहित व टेंपो चालक चंद्रशेखर फॉगिंग मशीन लेकर शहर में छिड़काव के लिए निकले थे। इस दौरान गोलाघाट के निकट स्थित पशु  चिकित्सालय की गली में फॉगिंग करते समय तीन-चार अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रोककर युवकों ने दिहाड़ी कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप, दीपक की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से प्रदीप व दीपक घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचते उससे पहले हमलावर फरार हो गए। पीड़ित सफाई कर्मियों ने शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल को ज्ञापन दिया। उसके बाद बड़ी संख्या में दिहाड़ी सफाईकर्मी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दीपक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि अराजकतत्वों ने पालिका की संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़ित कर्मियों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें