फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर जेल में भिड़े बंदियों के दो गुट

Sun, 09 Apr 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
केस दर्ज किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कारागार में रविवार को बंदियों के दो गुटों में मारपीट की नौबत आ गई। वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बंदी व उनसे मुलाकात करने पहुंचे लोगों में भिड़ंत हो गई। दोनों गुटों की मारपीट में एक बंदी घायल हो गया। जेल में मारपीट की सूचना के बाद सीओ नगर, कोतवाल जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों ने मुलाकात करने वाले सभी लोगों को जेल से बाहर निकाल दिया। मारपीट में घायल बंदी का इलाज करवाया गया है। विदित हो कि सन 2007 जून में बंदी रक्षकों और कैदियों के बीच भिड़ंत और फायरिंग में दो बंदी रक्षकों समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


कादीपुर तिहरे हत्याकांड में निरुद्घ इनामिया पंकज सिंह निवासी ककना कोतवाली कादीपुर का रीशू उर्फ देवांश सिंह निवासी कादीपुर के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। वर्तमान में पंकज बैरक नंबर 11 में निरुद्घ है जबकि रीशू उर्फ देेवांश 13 नंबर बैरक में है। रविवार को  पंकज व बंदी डीएस सिंह निवासी सांगापुर कोतवाली कादीपुर के साथ मुलाकात चबूतरे पर आया था। इसी बीच रीशू उर्फ देवांश व उसका साथी सिराज भी वहां पहुंच गए।

तभी रीशू व सिराज से मिलने वाले बाहरी मुलाकातियों व पंकज के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। मारपीट में रीशू व सिराज के पक्ष के लोगों ने डीएस सिंह को पीट दिया। मारपीट के दौरान जेल में हड़कंप मच गया। बंदी रक्षकों ने आपातकालीन घंटा बजा दिया। जेल में बवाल की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी नगर मुकेश मिश्र, प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा उप निरीक्षक एसपी सिंह जिला कारागार पहुंचे। इसके पहले बंदी रक्षकों ने हालात को काबू कर कई मुलाकातियों को बाहर निकाल दिया था।  घायल कैदी डीएस सिंह का जेल चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया। इस संबंध में डिप्टी जेलर आरती पटेल ने बताया कि स्थिति काबू में है। दोनों बंदी गुटों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें