फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, रिटायर्ड जेई की मौत

Mon, 01 Feb 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरायनपुर गांव केे पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पावर कॉर्पोरेशन के रिटायर्ड अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी, चिकित्सक पुत्र व दो पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र में शिवनगर तिवारीपुर निवासी सूर्य नरायन तिवारी पावर कॉरपोरेशन में अभियंता थे। रिटायर होने के बाद वे गांव में रहते थे। रविवार को सूर्य नरायन अपनी पत्नी चंद्रकला, चिकित्सक पुत्र डॉ. शील तिवारी, हर्षवर्धन (15), यशवर्धन (14) पुत्रगण डॉ. शील तिवारी के साथ कार से प्रतापगढ़ स्थित कड़े मानिकपुर दर्शन करने गए थे। रात करीब 10 बजे लौटते समय पीपरपुर क्षेत्र में नरायनपुर गांव के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में रिटायर्ड अभियंता सूर्यनरायन की मौके पर ही मौत हो गई।

 चंद्रकला, डॉ. शील कुमार तिवारी, हर्षवर्धन व यशवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें