फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली

Sun, 08 May 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दुकान से लौटते समय हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दुल्लापुर गांव के ईंट-भट्ठा व्यवसायी को घर जाते समय रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में व्यवसायी के साथियों ने पुलिस की कार्यशैली पर जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र दुल्लापुर गांव निवासी ताहिर अली (48) पुत्र मोहम्मद रजा ईंट-भट्ठा का व्यवसाय करते हैं। रविवार की शाम को ताहिर अली बाइक से महराजगंज बाजार गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे ताहिर अली बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में शादीपुर गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक करते ही गोली मार दी। गोली ताहिर की पीठ में लगी और वह बाइक लेकर गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनकर लोगों को पहुंचता देख हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ईंट-भट्ठा व्यवसायी को गोली मारे जाने की सूचना पाते ही दुल्लापुर गांव और शहर के लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने जिले में ताबड़तोड़ हो रहे अपराध पर पुलिसिया कार्यशैली पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पाते ही नगर कोतवाल वीपी सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष कुड़वार राघवेंद्र यादव शहर के कई चौकी इंचार्ज पहुंच गए। पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से स्थिति को संभाला। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि व्यवसायी को गोली मारी गई है। फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है। मारने वाले अज्ञात लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें