फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को अगवा कर साढ़े तीन लाख की लूट

Sat, 04 Jun 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यघर से कानपुर मंडी खरीदारी करने के लिए निकले एक किराना व्यवसायी को लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने जीप से अगवा कर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। व्यवसायी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर नशीला पदार्थ सुंघा कर लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह राहगीरों की मदद से घर पहुंचे व्यवसायी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। परिवारीजनों ने व्यवसायी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन थानों की पुलिस को लगाया है। 

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नुमाएं गांव निवासी सुनील कुमार अग्रहरि (42) पुत्र राम कलप किराना का थोक व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सुनील अग्रहरि घर से कानपुर मंडी खरीदारी करने के लिए निकले थे। सुनील जब बरौंसा चौराहे पर पहुंचे तो वहां एक सफेद रंग की बोलेरो जीप खड़ी थी।
विज्ञापन


जीप सवार एक युवक ने सुनील को सुल्तानपुर चलने को कहा तो वे वाहन में बैठ गए। जीप गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांटिया नगर चौराहे के पास पहुंची तो चालक ने जीप को पयागीपुर की तरफ घुमा दिया।

व्यवसायी ने चालक से पूछा कि इधर कहां जा रहे हैं तो जीप में बैठे चार युवकों ने उस पर तमंचा तान दिया। सुनील को कब्जे में करने के बाद बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये से भरा उसका बैग और मोबाइल सेट लूट लिया। सुनील ने इसका विरोध किया तो उसे वाहन में ही जमकर पीटा गया।

पिटाई के बाद बदमाश सुनील को नशीला पदार्थ सुंघा कर इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर स्थित अहिमाने के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह कुछ होश में आने पर सुनील ने राहगीरों से मदद मांगी।

राहगीरों के साथ किसी तरह सुनील नुमाएं पहुंचे और परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। सुनील की हालत गंभीर देखते हुए परिवारीजन आननफानन उसे 108 एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मामले की सूचना पाते ही व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी समेत शहर के कई अन्य व्यवसायी अस्पताल पहुंच गए।

इस बाबत प्रभारी कोतवाल महबूब आलम ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी सुनील अग्रहरि के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 

तीन थानों की पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी
व्यवसायी को अगवा कर साढ़े तीन लाख रुपये लूट के मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने तीन थानों की पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जिम्मेदारी कोतवाली नगर, गोसाईगंज और जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें