फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का शव नहर में उतराता मिला

Wed, 05 Aug 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व घर से निकली एक युवती का शव मंगलवार की दोपहर शारदा सहायक नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भीख पांडेय का पुरवा मजरे नटौली निवासी माताफेर प्रजापति की बेटी शीलम प्रजापति (18) बीते रविवार को घर से खेत जाने के लिए निकली थी। शीलम देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चलने पर परिवारीजनों शीलम की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी थी।

 मंगलवार को क्षेत्र के वैदपुर गांव के पास से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर में ग्रामीणों ने युवती का शव उतराता देखा। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त युवती के परिवारीजनों ने शीलम के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें