फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के शीशे से उतारी ब्लैक फिल्म

Mon, 20 Jun 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लग्जरी वाहनों से उतारी फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में लग्जरी वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को ऐसे वाहन संचालकों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। शहर के रोडवेज के पास लगी चेकिंग में पुलिस ने विधायक और ब्लॉक प्रमुख समेत कई अन्य जन प्रतिनिधियों के वाहनों से ब्लैक फिल्में उतरवाई। 
विज्ञापन



 एसपी पवन कुमार के आदेश पर सोमवार को नगर कोतवाल वीपी सिंह पुलिस टीम के साथ रोडवेज के पास पहुंच गए। पुलिस ने सभी मार्गों पर चेकिंग लगाकर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों को रोककर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान एक विधायक का वाहन वहां पहुंचा।

एसआई एसपी सिंह ने वाहन पर लगी ब्लैक फिल्म उतार दी। एक ब्लॉक प्रमुख के वाहन से भी पुलिस ने ब्लैक फिल्म उतारी। नगर कोतवाल के मुताबिक कुल 24 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतारी गई है। दूसरी तरफ टीएसआई विपिन सिंह ने चेकिंग के दौरान पांच दो पहिया वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें