फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा  नेता के बेटे की मौत

Sun, 08 May 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से भाजपा नेता का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कटसारी गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह का बेटा अविनाश सिंह उर्फ दिव्यांशु (18) रविवार की दोपहर बाइक से बाजार जा रहा था।

अविनाश बाइक लेकर कस्बे में पहुंचा था तभी अचानक बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। गंभीर हालत में अविनाश को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन अविनाश को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाजपा नेता के बेटे की मौत की सूचना पाते ही लोग उन्हें ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचे। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


 कटसारी गांव निवासी सर्वेश सिंह के भाई व अविनाश के चाचा आशुतोष उर्फ मोहित सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। अविनाश सबसे छोटा था, जबकि बड़ा बेटा अभिषेक सिंह है। अविनाश की मौत से मां प्रीतम सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें