फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जन्म दिन पर भाजपा नेता ने करवाया आर्केस्ट्रा

Mon, 28 Sep 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव जीतने की चाहत में नियमों की धज्जियां उड़ने लगी हैं। भाजपा नेता ने मां के जन्म दिन पर आर्केस्ट्रा का आयोजन कर क्षेत्र में काफी भीड़ बटोरी जबकि उनकी पत्नी वार्ड नंबर 35 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। पुलिस ने आर्केस्ट्रा की वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूर्यभान मिश्र की पत्नी किरन मिश्रा वार्ड नंबर 35 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। रविवार को भाजपा नेता की मां का जन्म दिन था। मां के जन्म दिन पर भाजपा नेता ने आर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। आर्केस्टा में गायक दिवाकर अपनी मंडली के साथ मंच पर मौजूद थे। गानों और डांस का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दराज के लोग पलिया गांव पहुंचे थे। इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पूरे आर्केस्ट्रा की वीडियोग्राफी कराई। इस बाबत एसओ धम्मौर विनेश सिंह यादव ने बताया कि भाजपा नेता सूर्यभान मिश्र ने मां के जन्म दिन पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उधर भाजपा नेता ने कहा है कि ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने एसडीएम और एसओ को सूचित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें