फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बीएचयू के प्रोफसर की मौत

Fri, 03 Jul 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोड़ियन का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार सफारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में बीएचयू वाराणसी के प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र प्रोफसर सुरेंद्र प्रताप सिंह (45) वाराणसी में स्थित बीएचयू में उद्यान विशेषज्ञ अधिकारी थे। सुरेंद्र सपरिवार वाराणसी में हैदराबाद कॉलोनी में रहते थे। गुरुवार की रात वे वाराणसी के ही डॉ. सुदीप सिंह (36) पुत्र एसपी सिंह निवासी ब्रिज इन्कलेव थाना लंका, डॉ. अंकुर सिंह (35) पुत्र आदित्य निवासी टैगोर टाउन थाना कैंट जिला वाराणसी और चालक रवींद्र शर्मा (34) पुत्र शिव दत्त निवासी खैरपुर सुरजावली सुलेमपुर जिला बुलंदशहर के साथ सफारी से लखनऊ जा रहे थे।

सफारी कमरौली थाना क्षेत्र के गोडियन का पुरवा गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें