फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़फूंक के दौरान सर्पदंश पीड़ित युवक की जान गई
विज्ञापन

अमेठी। क्षेत्र में सर्पदंश से पीड़ित एक युवक की झाड़फूंक के दौरान मौत हो गई। सांप के डसने से दो महिलाओं की स्थिति गंभीर है। गांव नारीपार मजरे हथकिला निवासी भीम सिंह (29) पुत्र मोहन सिंह को शुक्रवार देर शाम बाग में सांप ने डस लिया।

भीम ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। वे भीम को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे झाड़फूंक कराने पहुंच गए। उस दौरान भीम की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसी क्षेत्र के गांव जंगल टिकरी निवासी संगीता पत्नी रमाशंकर को शनिवार सुबह चारपाई पर सोते समय एक सांप ने डस लिया। गांव धमरावां निवासी मीना पत्नी नरेंद्र यादव को शनिवार सुबह घर के पास सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही परिवारीजन दोनों महिलाओं को आनन फानन में अस्पताल ले गए, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर शनिवार दोपहर एसडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नारीपार गांव पहुंच कर मृतक भीम सिंह के परिजनों से मुलाकात की। बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें