फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बुलाकर बालिका से अश्लील हरकत कर रहे अधेड़ को दबोचा
विज्ञापन

अमेठी। छह वर्षीया बालिका को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहे अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। यह घटना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम हुई।

पीड़िता के परिवारीजनों का आरोप है कि बालिका को शुक्रवार देर शाम पड़ोसी अधेड़ ने सामान मंगाने के बहाने अपनी छत पर बुलाया। बालिका वहां पहुंची तो अधेड़ उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के चिल्लाने पर परिवारीजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख आरोपी छत से पीछे कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे दौड़ा कर दबोचा। सूचना पर पहुंची डायल-100 के पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार देर शाम थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें