फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के बाद मासूम की हत्या के आरोप में किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर से सटे जंगल में 29 मार्च को मासूम बच्ची की दुराचार के बाद हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक किशोर (16 वर्ष) को पकड़ा है। आरोपी के घर से पुलिस ने बच्ची के कपड़े व घटनास्थल के पास चप्पल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बच्ची को आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने बुलाकर साथ ले गया था।

जंगल में मिले पांच वर्षीय बच्ची के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। एसपी अमित वर्मा ने घटना तफ्तीश की जिम्मेदारी नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय को सौंपी थी। छानबीन में पता चला कि घटना वाले दिन उसने बच्ची को गांव के ही एक किशोर के साथ देखा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर किशोर से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म व हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उसी के घर से मासूम बच्ची का कपड़ा व घटनास्थल के पास चप्पल बरामद की। रविवार को सीओ लंभुआ मुकेश उत्तम के सामने आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने घर के पास से बुलाकर ले गया था। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के लहुलूहान होने पर उसने डर के चलते गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें