भैंस से टकराकर घायल किशोर की मौत
सुल्तानपुर। भैंस से टकराकर घायल हुए एक किशोर की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अखंडनगर क्षेत्र के बरामदपुर गांव निवासी समर बहादुर का बेटा आलोक (16) शुक्रवार की शाम बाइक से बाजार जा रहा था।
रास्ते में अचानक एक भैंस आ गई थी। भैंस से टकराकर आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई।