व्यवसायी को तमंचा सटाकर लूटा
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में सोइया गांव के पास रविवार देर शाम बदमाशों ने एक व्यवसायी को तमंचा सटाकर 2500 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव तुलापुर मजरे भैरोपुर निवासी मोहम्मद इमरान क्षेत्र के बाजारों में बाइक से जाकर छोटा व्यवसाय करते हैं। रविवार शाम सात बजे इमरान धम्मौर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे।
रास्ते में संग्रामपुर के सोइया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाश तमंचा सटाकर इमरान से 2500 रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।