रंजिश में मारी गोली, अधेड़ घायल
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के भुलकी गांव निवासी मोइनुद्दीन (55) भुलकी रेलवे क्रासिंग के पास अपना मकान बनवा रहे हैं। रविवार शाम मोइनुद्दीन मजदूरों को पैसा देने जा रहे थे।
घर के पास ही दो युवकों ने तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। शरीर में गोली के छर्रे लगने से मोइनुद्दीन गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो दोनों युवक फरार हो गए। परिवारीजन मोइनुद्दीन को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती मोइनुद्दीन ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से रंजिश है। उसी के चलते गोली मारी गई। एसओ कोतवाली देहात श्रवण कुमार ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।