भाकियू नेता की पुत्री की सर्पदंश से मौत
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के सोहगौली गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश पाठक की पुत्री जया (24) को रविवार सुबह सांप ने डस लिया।
परिवारीजन जया को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. पाठक ने बताया कि जया की शादी मुसाफिरखाना क्षेत्र के शुकुल का पुरवा दादरा गांव में चंदन दूबे के साथ हुई थी। जया के दो वर्ष की पुत्री है। जया की मौत से घर में कोहराम मचा है।