फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाहियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कई वाहनों को टक्कर मारने वाले तेज रफ्तार ट्रक को हाईवे पर यूपी 100 के सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।

कोतवाली नगर क्षेत्र में बाईपास के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने निकाह में शामिल होकर घर लौट रहे एक परिवार के वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को टेढुई मोड़ के पास ड्यूटी पर मुस्तैद यूपी 100 के सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चालक ने सिपाहियों को कुचलने का प्रयास किया। यूपी 100 ने घटना की सूचना वायरलेस सेट से प्रसारित कर दी। सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें