फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई कर 50 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की पिटाई कर दो लोगों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना के बाद पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा (बंदू मिश्र का पूरा) निवासी अवधेंद्र मिश्र शहर में एक एजेंसी में नौकरी करता है। अवधेंद्र मिश्र ने अपने पैर के ऑपरेशन के लिए एजेंसी मालिक से 50 हजार रुपये बुधवार को उधार लिए थे। रुपये लेकर अवधेंद्र रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था।


आरोप है कि रास्ते में कलावती गर्ल्स कॉलेज के पास घात लगाकर बैठे प्रदीप तिवारी व अजय सिंह ने अवधेंद्र को रोक लिया। अवधेंद्र मिश्र जब तक कुछ समझता दोनों ने हॉकी व तमंचे की बट से उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अवधेंद्र को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन



लूटपाट की सूचना मिलते ही सीओ लेखराज सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ शिव बालक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्रदीप तिवारी और अजय सिंह के खिलाफ लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि मारपीट की घटना सत्य है लेकिन लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें