फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का दो लाख न मिलने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दहेज की रकम न मिलने पर नव विवाहिता की पीट-पीटकर सुसरालीजनों ने हत्या कर दी है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



महिला के भाई जटा शंकर मिश्र ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद से दहेज के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी बहन रोली का विवाह सिविल लाइन क्षेत्र के पीसीएफ गोदाम के निकट रहने वाले बालकराम पांडेय के बेटे दुर्गा प्रसाद पांडेय के साथ किया था। शादी के एक साल के बाद ही दहेज के लिए बहन को परेशान किया जाने लगा। कई बार इसकी जानकारी बहन ने उन्हें दी थी।


जटाशंकर ने बताया कि पैसे की व्यवस्था न होने से दहेज की रकम वह नहीं दे सका। उसकी बहन के पति दुर्गा प्रसाद पांडेय व देवर सूरज कुमार पांडेय आए दिन दहेज की रकम के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार थाने में सुलह-समझौता भी हुआ। लेकिन 26 दिसंबर की रात को बहन के पति व देवर ने पिटाई की और लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन



इसकी जानकारी सुबह 27 दिसंबर को उन्हें हुई और वे बहन की ससुराल पहुंचे तो घर में उसकी बहन रोली का शव घर में पड़ा था। बहन की कमर में साड़ी बंधी थी और शव फर्श पर पड़ा था। आरोप लगाया कि बहन के पति दुर्गा प्रसाद पांडेय व देवर सूरज पांडेय ने दहेज की मांग पूरा न कर पाने के कारण बहन की हत्या कर दी है। दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में महिला के पति दुर्गा प्रसाद पांडेय और देवर सूरज कुमार पांडेय पुत्र बालकराम पांडे के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें