व्यापारी नेता को जान से मारने की धमकी
क्रासर
केस दर्ज कर तफ्तीश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। व्यापारी नेता को फोन पर जान से मार डालने की धमकी दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिपाठी के मोबाइल पर शनिवार की रात करीब 11 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे उनका नाम पूछा। जयशंकर त्रिपाठी ने उसे अपना नाम बताया तो फोन करने वाले ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी। कहा कि... मेरे ऊपर पांच केस है, एकाध और दर्ज हो जाएगा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तुम्हें और तुम्हारे परिवारीजनों को खत्म कर देंगे। रविवार को व्यापारी नेता ने तहरीर देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाल धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।