फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
विज्ञापन


भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के एक गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके भाई और दोस्त ने घटना का वीडियो बना लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीनों युवक किशोरी को ब्लैकमेल करते रहे। बुधवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 अप्रैल की शाम को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुराचार किया था। युवक के भाई व दोस्त ने घटना का वीडियो बना लिया था।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीनों ढाई माह तक किशोरी का शोषण करते रहे। ये बात किशोरी ने परिवारीजनों को बताई तो वे दंग रह गए। बुधवार दोपहर परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे तो मामला सामने आया। इसकी जानकारी यूपी 100 को भी दी गई।
विज्ञापन


कोतवाली देहात पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी दिनेश पर दुराचार करने का मुकदमा तथा उसके भाई मनोज व गांव के ही साथी सुरेश के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें