फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की क्लीनिक से मरीज बन उचक्के ने उड़ाए 1

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज बन क्लीनिक से
विज्ञापन

उड़ाए 18 हजार रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। मरीज बनकर क्लीनिक पहुंचा एक उचक्का 18 हजार रुपये की नकदी, एटीएम व पैन कार्ड लेकर फरार हो गया। पीड़ित चिकित्सक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी सिसौड़ा में डॉ. एचसी गुप्ता ने अपने घर पर ही क्लीनिक खोला है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे चिकित्सक घर में चाय पीने चले गए। क्लीनिक पर उनके पिता भगौती प्रसाद बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवक हेल्मेट लगाकर वहां पहुंचे और भगौती प्रसाद से चिकित्सक के बारे में पूछा। भगौती प्रसाद ने दोनों को क्लीनिक पर बैठाकर चिकित्सक को बुलाने के लिए घर के अंदर चले गए। इस बीच दोनों युवकों ने डॉक्टर का काउंटर खोलकर उसमे रखी पर्स लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब भगौती प्रसाद क्लीनिक पर पहुंचे तो दोनों युवक गायब थे। थोड़ी देर बाद जब चिकित्सक क्लीनिक पर पहुंचे और काउंटर खोला तो उसमें रखी पर्स गायब मिली। चिकित्सक की मानें तो पर्स में 18 हजार रुपये नकद के साथ ही उनके एटीएम कार्ड के साथ ही पैन कार्ड भी था। पीड़ित चिकित्सक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें