फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नामजद सहित तीन सौ पर केस

Tue, 21 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय थाने के भटगवां कस्बे में सोमवार शाम दो पक्षों में हुई भिड़ंत मामले में पुलिस ने मंगलवार को 22 नामजद सहित ढाई सौ से तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। अज्ञात लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस बवाल की वीडियो फुटेज खंगालने व नामजद आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी है।
विज्ञापन



बीते शुक्रवार को हुई मामूली कहासुनी के बाद सोमवार शाम लोचन तिवारी का पुरवा मजरे भटगवां निवासी सुरेंद्र तिवारी व मुईन तथा पप्पू के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप धारण कर लिया था। सोमवार शाम हुए विवाद में मुईन पक्ष के लोगों ने सुरेंद्र तिवारी के भाई अशोक तिवारी की दुकान में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई की जानकारी के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हुए पथराव व मारपीट में 12 लोग घायल हो गए थे।

 इस मामले में मंगलवार सुबह एसएसआई रामकिशोर की तहरीर पर दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 250-300अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह ने बताया कि  बवाल के दौरान कराई गई वीडियो ग्राफी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उधर घायलों में तस्लीम और जितेंद्र तिवारी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें