फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात लूटे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के जगदीशपुर सांड़ी गांव में शनिवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक परिवार के सदस्यों को बंधक बना एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी लूट ली। पीड़िता ने एक नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

यह घटना गांव निवासी विनोद चौबे के घर हुई। विनोद के मुताबिक उनकी पत्नी रीता व परिवार के अन्य सदस्य शनिवार रात घर के बाहर सोए थे। विनोद किसी काम से बाहर गया था। रात करीब 10 बजे पांच नकाबपोश बदमाश पहुंचे और असलहा से धमकाकर रीता व अन्य लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद घर का ताला तोड़कर बक्से से करीब 17 हजार रुपये और करीब एक लाख कीमत के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवालों की मानें तो घटना के बाद निकलते समय एक बदमाश तार में फंसकर गिर पड़ा, जिससे उसका नकाब मुंह से हट गया। बदमाशों के जाने के बाद रीता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मामला संदिग्ध है, जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें