फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजैहरा में चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस की विशेष जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पंजैहरा (सोलन)। ग्राम पंचायत पंजैहरा के सोबन माजरा में 22 दिन पहले हुई चोरी का विशेष जांच टीम कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। इस वजह से लोगों में दहशत बनी हुई है। रक्षाबंधन के दिन चोरी की इस घटना में आरोपी लाखों के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने कमरे में सो रही महिला को बेहोश कर इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के संबंध में जब आवाज उठने लगी तो आरोपी मोटरसाइकिल से पीड़ित के घर आकर एक धमकी भरा पत्र और चोरी हुआ झुमका भी फेंक गए थे।

पुलिस अधीक्षक बिंदू रानी सचदेवा ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया लेकिन करीब तीन सप्ताह का समय गुजर जाने के बावजूद विशेष जांच दल कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज हो गए हैं। ग्रामीणों ने चोरों के गिरफ्तार न होने की वजह से आंदोलन और चक्का जाम करने की धमकी दी है। इससे पहले भी ग्रामीण एक बार चक्काजाम की धमकी दे चुके हैं। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा दिया था और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी भाग सिंह चौहान, भाजपा नेता राकेश भुरू, प्रधान हरमेश चौधरी ने कहा कि मामला हल न हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतर आएंगे। पुलिस अधीक्षक बद्दी बिंदू रानी सचदेवा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केस के हर पहलू को जांचा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें