फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पिटाई कर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी की पिटाई कर लूट का प्रयास
विज्ञापन

अमेठी। पिकअप से जा रहे व्यवसायी को दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने व्यवसायी और चालक की पिटाई कर लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए।

क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी व्यवसायी आशीष कुमार अग्रहरि सोमवार दोपहर पिकअप लेकर चालक के साथ गौरीगंज की ओर जा रहे थे। गोसाईगंज मार्ग पर महेशपुर गांव के समीप पीछे से दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। पिकअप चालक चौकीदार के रुकते ही बाइक सवार बदमाशों ने उसे व आशीष को नीचे खींच लिया। दोनों लोग जब तक कुछ समझते बदमाशों ने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष और चालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश आशीष के सिर पर प्रहार कर फरार हो गए। आशीष ने बताया कि बदमाशों ने लूट की नीयत से उन्हें दबोचा लेकिन कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें