फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस के डर से भूमिगत हुए पिंटू के करीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस के डर से भूमिगत हुए पिंटू के करीबी
विज्ञापन

क्रासर

नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी को छुड़ाने की साजिश से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पंजाब के नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी को छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता संदीप तिवारी पिंटू के करीबी एटीएस के डर से भूमिगत हो गए हैं। दूसरे दिन भी एटीएस के जिले में होने की चर्चा रही। हालांकि स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इन्कार करती रही।
विज्ञापन

पंजाब के नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी गैंगेस्टर गोपी घनश्यामपुरा को छुड़ाने की साजिश में शामिल होने के आरोप में संदीप तिवारी उर्फ पिंटू को पिछले शनिवार को एटीएस व पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को लखीमपुर खीरी से भी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। संदीप तिवारी की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस ने मंगलवार को जिले में पहुंची थी। कई स्थानों पर एटीएस ने छापा भी मारा था। बुधवार को एटीएस के जिले में मौजूद होने की चर्चा रही। एटीएस के ताबड़तोड़ छापे से पिंटू के करीबी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कई लोगों ने पहाड़ों की ओर रुख कर लिया है। पिंटू तिवारी के घर पर चौबीसों घंटे रुकने वाले लोग भी चले गए हैं। एटीएस ने मंगलवार की देर रात शहर के कई स्थानों पर छापा मारा, लेकिन एक भी करीबी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें