फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ अयोध्या व कोतवाल पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। आदेश की अवहेलना पर कोर्ट ने एसएसपी को सीओ अयोध्या अजय राय व कोतवाल अरविंद पांडेय के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सीजेएम राजेश पाराशर ने 23 सितंबर तक हुई कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने को भी कहा है। कोतवाली अयोध्या के असलम परवेज के मामले में विवेचक ने गलत आरोपपत्र दाखिल किया था।

कोर्ट ने विवेचक और कोतवाल अयोध्या को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। पर विवेचक, कोतवाल की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

कोर्ट ने बीते 14 सितंबर को कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसके बाद एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी अयोध्या को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

उन्होंने कोतवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने सीओ और कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश एसएसपी को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें