फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहे पर स्टांप विक्रेता को गोलियों से भूना
विज्ञापन

सुल्तानपुर। भूमि विवाद में शनिवार शाम दोमुंहा चौराहे पर पान की दुकान के पास खड़े स्टांप विक्रेता देवव्रत तिवारी (38) को स्कार्पियो सवार लोगों ने गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्टांप विक्रेता की हत्या से पूर्व हमलावरों ने उसके भांजे को राइफल की बट से पीटा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के अभियाकलां निवासी देवव्रत लंभुआ तहसील में स्टांप विक्रेता थे। देवव्रत का गांव के राजेश तिवारी उर्फ भोले से भूमि विवाद था। शनिवार शाम देवव्रत घर से पैदल दोमुंहा बाजार गए थे। उनका भांजा विद्या सागर उर्फ छोटू घर पर मौजूद था। आरोप है कि राजेश तिवारी स्कार्पियो से तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचे और विद्या सागर से देव व्रत के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


देवव्रत के बारे में कोई जानकारी नहीं देने पर राजेश तिवारी आदि ने विद्या की राइफल की बट से पिटाई कर दी। इसके बाद दोमुंहा बाजार पहुंचे पान की दुकान के पास खड़े देवव्रत पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों से छलनी देवव्रत को स्थानीय लोगों की मदद से परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर नगर कोतवाल अजय सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। मृतक के भाई आशुतोष तिवारी ने बताया कि राजेश तिवारी ने अपने प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के साथ ही चार लोगों के साथ मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें