फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न अपराधों में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

बुढ़ाना। विभिन्न अपराधों में पुलिस ने चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से देसी तमंचे, कारतूूस, चोरी की बाइक और कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान हुसैनपुर कलां मार्ग से गांव हुसैनपुर कलां निवासी हबीब को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयभगवान यादव ने बताया कि पुलिस ने बवाना मार्ग से नौशाद नामक ग्रामीण को बवाना मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से भी एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस की दूसरी टीम ने गांव अटाली से देर रात के समय अटाली निवासी ईश्वर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने हरियाणा मार्का 27 पव्वे कच्ची शराब बरामद किए। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कस्बा सरधना निवासी मोबीन को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि इसके कब्जे से मिली बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने पूछताछ के बाद विभिन्न अपराधों में चारों युवकों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें