चोरी के आरोप से आहत होकर जहर खाने वाले युवक की मौत
अमेठी। मोबाइल व 30 हजार रुपये की चोरी के आरोप से आहत युवक ने जहर खा लिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। क्षेत्र के मछरिया गांव निवासी रवि (21) पुत्र अशोक मिश्र पर पांच अक्तूबर को जामों क्षेत्र के चिटहुला गांव के एक व्यक्ति ने चोरी का आरोप लगाया था।
आरोप था कि उसके गल्ले से रवि ने 30 हजार रुपये के साथ मोबाइल सेट चुरा लिया है। पुलिस ने रवि के खिलाफ केस दर्ज किया और फिर दोनों पक्ष में समझौता करा दिया। अशोक के मुताबिक चोरी के आरोप से आहत होकर उनके पुत्र रवि ने 11 अक्तूबर को जहर खा लिया। परिवारीजनों ने उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर बाद रवि की मौत हो गई। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।