फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से दो भैंस की मौत
विज्ञापन

लाइन मैन को बनाया बंधक


अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। जमीन पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत से नाराज ग्रामीणों ने लाइन मैन को बंधक बना लिया। लाइन मैन द्वारा बिजली के तार को पोल से जोड़ने के बाद ही उसे रिहा किया गया। एक अन्य घटना में करंट लगने से एक और भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में पखवारे भर से बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को फोन से दिया था। अधिकारियों ने बिना तार को पोल से जोड़े ही सप्लाई चालू कर दी। सोमवार की सुबह एक भैंस टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गई जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने लाइनमैन को पहले गांव बुलाया फिर उसे बंधक बना लिया। लाइनमैन ने शटडाउन लेकर पोल से बिजली के तार को जोड़ा तब जाकर ग्रामीणों ने उसे छोड़ा। दूसरी घटना भरखरे गांव की है जहां पोल से तार जमीन पर लटका हुआ था जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई थी लेकिन उसे नहीं जोड़ा गया। तार में करंट उतरने से गांव के कृष्णकुमार तिवारी की भैंस करंट की चपेट में आने से मर गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें