फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के दौरान बदल गया यात्रियों का बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में सफर के दौरान बदल गया दो यात्रियों का बैग
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बस में दो यात्रियों का बैग आपस में बदल गया। दोनों यात्री बदला हुआ बैग लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस की मौजूदगी में बैग की जांच की गई। इस दौरान एक बैग में डेढ़ लाख के जेवरात मिले जबकि दूसरे बैग में ढाई हजार नकद थे। पुलिस ने दोनों यात्रियों का बैग उन्हें सौंप दिया।

रविवार को दोस्तपुर थाने के भदिला गांव के सुनील कुमार शाहगंज से ट्रेन पकड़ने के लिए मोतिगरपुर में रोडवेज की बस पर सवार हुए थे। इसी बस में सुल्तानपुर से आ रही कादीपुर की प्रियदर्शनी दुबे भी बैठी थीं। सुनील एवं प्रियदर्शनी ने अपने-अपने बैग बस के केबिन पर रख दिए। कादीपुर पहुंचने पर प्रियदर्शनी अपने बैग के बजाय सुनील का बैग लेकर उतर गईं। बस के सूरापुर पहुंचने पर सुनील ने देखा कि उसका बैग नहीं है तो वह प्रियदर्शनी का बैग लेकर कादीपुर कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को सारी जानकारी देते हुए बैग पुलिस के हवाले कर दिया। थोड़ी देर बाद प्रियदर्शनी जब घर पहुंची और देखा कि उसका बैग बदल गया है और वह दूसरे का बैग लेकर आई है तो उसके होश उड़ गए। वह भी भागकर कोतवाली कादीपुर पहुंची और सारा वाकया पुलिस को बताया। उप निरीक्षक सैफुल्लाह अहमद ने दोनों के सामने एक-दूसरे के बैग में रखे सामान को दिखाकर उन्हें सौंप दिया। एसआई ने बताया कि प्रियदर्शनी के बैग में सोने के तीन मंगलसूत्र, सोने के तीन टॉप्स, सोने की पांच अंगूठी, पायल, बिछिया थी जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई। सुनील के बैग में ढाई हजार रुपये नकद व कपड़े थे। सुनील की ईमानदारी की क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें